रेस्तरां में साथ डिनर करते देखे गए विराट-अनुष्का

Updated: Thu, Apr 07 2016 13:56 IST

मुंबई, 7 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार रात मुंबई में बांद्रा के एक रेस्तरां में साथ डिनर करते देखे गए। रेस्तरां से निकतले हुए मीडिया के कुछ फोटोग्राफर्स और उनके फैंस ने इस जोड़ी की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली।

दोनों को ऐसे वक्त में साथ देखा गया है जब यह खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी। 

विराट और अनुष्का द्वारा एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनऑलो करने के बाद दोनों के अलग होने की खबर को लगभग पक्का माना जा रहा था। 

कई मीडिया रिर्पोट्स में कहा जा रहा था कि विराट ने नए साल के मौके पर अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन अनुष्का ने यह ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। 

वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा था कि अनुष्का स्टारर फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” के फ्लॉप होने के बाद दोनों के बीच दूरियां आई हैं। क्योंकि कोहली ने इस फिल्म में 40 करोड़ रूपए इनवेस्ट किए थे।

आपको बता दें कि वर्ल्ड टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक मैसेज के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें