ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे और भारत के सामने जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने इस स्कोर का पीछा करते हुए शुरुआत तो अच्छी की लेकिन विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और आखिर में भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस उनसे पंगा लेते हुए दिखे। ये घटना भारतीय पारी के 21वें ओवर में देखने को मिली जब स्टोइनिस ने केएल राहुल को लगातार तीन डॉट गेंद डाल दी और जब वो तीसरी गेंद डालने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर वापस लौट रहे थे तभी कोहली और वो आपस में टकरा गए।

Advertisement

इस टक्कर के बाद कोहली का चेहरा देखने लायक था। उनके हाव-भाव देखकर समझा जा सकता था कि वो नाराज थे जबकि स्टोइनिस इस टक्कर के बाद एटिट्यूड में हंसते हुए आगे बढ़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपनी ही सरज़मीं पर वनडे सीरीज हार गया है। इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी और कुछ खिलाड़ियों की जमकर ट्रोलिंग की जा रही है। टीम इंडिया को इसी साल घर पर वनडे विश्व कप भी खेलना है ऐसे में ये सीरीज हार कहीं न कहीं कई सारे सवाल खड़े करके गई है। खैर अब ये सीरीज खत्म हो चुकी है और अब सभी खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे लेकिन आईपीएल की आड़ में भारत को ये नहीं भूलना होगा कि खिलाड़ियों को इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों बनाए रखना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार