भारतीय और आरसीबी फैंस को जिस दिन का इंतज़ार था आखिरकार वो आ ही गया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2022 के 67वें मैच में विराट कोहली ने 54 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को जीत दिला दी। उनकी इस पारी के चलते आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी अभी ज़िंदा हैं।

Advertisement

विराट ने इस पारी के दौरान गुजरात के हर गेंदबाज़ की कुटाई की और मैदान की हर तरफ शॉट लगाए। विराट की इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 8 स्टाइलिश चौके और 2 चौके भी देखने को मिले। विराट की ये पारी देखकर ऐसा लगा कि मानो पुराना विराट कोहली मैदान पर गेंदबाज़ों का काल बनकर आ गया है और यकीन मानिए अगर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंची तो विरोधी टीम में विराट का डर अभी से बैठ गया होगा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की फॉर्म वापसी को देखकर खुशी का माहौल है। फैंस कई तरह के मीम्स और ट्वीट करके विराट को बधाई दे रहे हैं और अब ये भी दुआ कर रहे हैं कि इस सीज़न में आरसीबी की टीम प्लेऑफ खेले ताकि किंग कोहली के बल्ले से और भी रन देखने को मिलें। वहीं, विराट के बल्ले से रन निकलने का मतलब है कि भारतीय टीम के लिए भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

इसी साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है ऐसे में फैंस बेसब्री के साथ विराट की फॉर्म वापसी का इंतज़ार कर रहे थे और अब वो दिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली इस पारी से मिले आत्मविश्वास को आगे आने वाले मुकाबलों में भी जारी रख पाते हैं या नहीं। आगे कुछ भी हो लेकिन विराट की ये पारी देखकर विरोधी टीमों में डर का माहौल जरूर होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार