IND VS NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप में करो या मरो का मुकाबला खेलना है। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बाकी खिलाड़ियों के साथ चिल करते हुए देखा गया। ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की बांहों में बांहे डालकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात यह है कि ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर जब डांस कर रहे हैं तब विराट कोहली इन दोनों खिलाड़ियों के साथ में खड़े होकर मजे ले रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद निश्चित रूप से आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Advertisement

वहीं इससे पहले विराट कोहली से जुड़ा एक अन्य वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर उनकी बल्लेबाजी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे थे। किंग कोहली को बल्लेबाजी करता देखकर इन दोनों खिलाड़ियों के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। दोनों ही मैदान पर लेटकर बारीकी से कोहली की बल्लेबाजी का लुफ्त उठाते नजर आए।

विराट कोहली के एक शॉट को जब उन्होंने गेंद को सीधा उठाकर मारा तो ईशान को कहते हुए सुना गया, ' कोहली भाई, शॉट यार।' बता दें कि पाकिस्तान के हाथों अपने पहले ही मैच में 10 विकेट से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा।

अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला हारती है तो फिर टी20 विश्व कप 2021 में उसका सफर लगभग खत्म हो जाएगा। टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कभी भी टी-20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं जीत सकी है। वहीं अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो उसे भी अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार