रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार (27 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हुए आईपीएल 2025 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।  आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 180 की स्ट्राईक रेट से 30 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 10 चौके जड़े। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली ने आरसीबी के लिए 9000 टी-20 पूरे कर लिए। वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक टीम के लिए 9000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक 6060 टी-20 रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इस पारी के बाद अब टूर्नामेंट में उनके 63 अर्धशतक हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 62 अर्धशतक दर्ज हैं।

एबी डी विलियर्स को पछाड़ा

Advertisement

आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने में 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से 34वां पचास प्लस स्कोर बनाकर एबी डी विलियर्स (33) को पीछे छोड़ा। डेविड वॉर्नर (35) इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है। 

10000 से ज्यादा गेंद

कोहली टी-20 इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 10000 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना किया है। इससे पहले इस फॉर्मेट में शोएब मलिक और क्रिस गेल ने ही ऐसा किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत  ने शतक लगाया और 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में आरसीबी ने 18.4  में 4 विकेट गवाकर ही आसानी से जीत हासिल कर ली। जिसमें कोहली के अलावा कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार