पुणे, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| आए दिन मैदान पर नए रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो उनसे पहले किसी भी भारतीय के नाम नहीं था। कोहली वनडे में लगातार तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

कोहली ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने 38वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन लेकर वनडे में अपना 38वां शतक पूरा किया। उन्होंने सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भी शतक लगाए थे। 

Advertisement

विश्व क्रिकेट में कोहली से पहले यह मुकाम नौ बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं। श्रीलंका के कुमार संगाकारा का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने वनडे में लगातार चार शतक लगाए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के जहीर अब्बास, सईद अनवर, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के नाम शामिल हैं। 

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में 140 रन बनाए थे। वहीं, विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाए थे। 

दूसरे मैच में कोहली ने वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। इसी मैच में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। इन दोनों मामलों में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार