साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से टीम बस के अंदर बात करते हुए देखा गया। ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर क्राउड विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को बस में देखकर बेकाबू हो गई, जिसके बाद विराट कोहली ने बस से ही फैंस की ओर अपना मोबाइल घुमाया और रिएक्शन दिया।

Advertisement

विराट कोहली अपने फोन की स्क्रीन बस के बाहर क्राउड को दिखाते हैं। कॉल पर अनुष्का शर्मा को देखा जा सकता है। फैंस विराट के इस गेस्चर से बेहद खुश होते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं अगर मैच की बात करें टीम इंडिया ने पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्त दी है।

Advertisement

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका टीम 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। केएल राहुल और सूर्युकमार यादव दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया।

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा T20I 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का समापन 4 अक्टूबर को तीसरे टी-20 मैच से होगा। साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार