Virat Kohli Breaks Rahul Dravid Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का कारनामा किया।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 30 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

कोहली को इस मैच से पहले इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में 4 गेंदें खेलने के बाद इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला और इसी के साथ यह बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में खेले 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे। वहीं अब विराट कोहली ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का तमगा हासिल कर लिया है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

  1. विराट कोहली – 2646 रन
  2. राहुल द्रविड़ – 2645 रन
  3. सचिन तेंदुलकर – 2626 रन
  4. रोहित शर्मा – 2298 रन
  5. सौरव गांगुली – 1949 रन

विराट कोहली का इंग्लैंड में रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। उन्होंने यहां टेस्ट क्रिकेट में 1096 रन, वनडे में 1358 रन और टी20 इंटरनेशनल में 192 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लियाम डॉसन और जोश टंग की जगह साकिब महमूद और गस एटकिंसन को मौका मिला है। वहीं भारतीय टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। केएल राहुल बीमारी के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार