भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, ऐसे में टीम में बदलाव होने तय हैं। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनकी जगह विराट कोहली को टीम में जगह मिल सकती है।

Advertisement

शुभमन गिल (Shubman Gill)

Advertisement

विराट कोहली की वापसी के बाद सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल का नाम प्लेइंग इलेवन से कट सकता है। आपको बता दें कि मोहाली में गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि गिल का प्रदर्शन टी20 इंटरनेशल में बहुत बेहतर नहीं रहा है। गिल ने इंडियन टीम के लिए अब तक 14 टी20 मैच खेले हैं जिसके दौरान उनके बैट से 25.76 की औसत से सिर्फ 335 रन निकले हैं।

फटाफट फॉर्मेट में गिल बीते समय में सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर टीम की पहली पसंद नहीं रहे हैं। ऐसे में कोहली की वापसी के बाद उनकी जगह खतरे में है।

 

तिलक वर्मा (Tilak Varma)

तिलक वर्मा की पॉजिशन पर भी अब खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाए। इस मैच में तिलक नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन बहुत प्रभावित नहीं कर सके।

Advertisement

इस युवा बल्लेबाज़ ने अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल में 33.60 की औसत से 336 रन बनाए हैं। ऐसे में हो सकता हैं कि विराट की वापसी के बाद तिलक वर्मा को बेंच पर बैठना पड़े।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

यशस्वी जायसवाल भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। मोहाली टी20 मुकाबले में जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ इनिंग की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन वह बीमार पड़ गए जिस वजह से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके।

Advertisement

Also Read: Live Score

जासयवाल ने अब तक सभी को अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन उनकी जगह टीम में पक्की है ये कहना थोड़ा मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोहली भी टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं यही कारण है जायसवाल की पॉजिशन पर खतरा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार