कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 के 9वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 81 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 204 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया जिसके जवाब में आरसीबी के ओपनर्स ने शुरुआत तो शानदार की लेकिन ओपनर्स के आउट होते ही आरसीबी की गाड़ी पटरी से उतर गई और पूरी टीम 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

आरसीबी के लिए इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 21 रनों की पारी खेली। हालांकि, विराट कोहली के आउट होते ही आरसीबी के लिए विकेटों की शुरुआत हो गई। आउट होने से पहले विराट अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन सुनील नारायण ने अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली को बोल्ड करके केकेआर को पहली सफलता दिला दी।

Advertisement

इससे पहले भी विराट कोहली नारायण के सामने कई बार आउट हो चुके हैं ऐसे में इस बार भी नारायण ने अपना जादू दिखाते हुए कोहली को चारों खाने चित्त कर दिया। विराट के विकेट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने केकेआर के लिए ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया जबकि वरुण चक्रवर्ती-सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

आपको बता दे कि कोलकाता ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर की जगह सुयश शर्मा को खिलाया। वहीं, बैंगलोर ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मोहम्मद सिराज की जगह अनुज रावत को खिलाया लेकिन सुयश शर्मा के इम्पैक्ट प्रदर्शन के चलते केकेआर की टीम जीत हासिल करने में सफल रही। अब केकेआर ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है और ये देखना दिलचस्प होगा कि अब इस टीम का विजयरथ कब तक जारी रहता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार