भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli Most Catches)  ने रविवार (2 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन बल्लेबाजी नहीं फील्डिंग में। 

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए पारी के 45वें ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने मैट हेनरी का कैच लपका। इसके साथ ही वह बतौर फील्डर भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

कोहली के अब 548 इंटरनेशनल मैच की 657 पारियों में 334 कैच हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी की, जिन्होंने 509 मैच की 571 पारियों में 334 कैच लिए हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच

महेला जयवर्धने- 440 कैच

रिकी पोंटिंग- 364 कैच

Advertisement

रॉस टेलर- 351 कैच

जैक कैलिस- 338 कैच

राहुल द्रविड़/ विराट कोहली- 334 कैच

Advertisement

बता दें कि कोहली के वनडे करियर का यह 300वां मैच था, लेकिन इसमें वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। कोहली ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए औऱ ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन कैच की बदौलत उनकी पारी खत्म हुई। 

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 79 रन, हार्दिक पांड्या ने 45 रन और अक्षर पटेल ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर औऱ विलियम ओ’रूर्के ने 1-1 विकेट लिया। 
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 120 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

Advertisement

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती के अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार