भारतीय क्रिकेटर्स के दीवाने दुनियाभर में हैं और कई फैंस तो इन क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजते हैं। जब भारतीय टीम चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही थी तो विराट कोहली का एक ऐसा ही फैन लगभग 500 किलोमीटर का सफर तय करके उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 71वां शतक देखने के लिए चेन्नई पहुंचा।

Advertisement

ये फैन जब अपने घर से निकला था तो उसने एक ट्वीट किया था। वेंकट नाम के इस फैन ने अपने ट्वीट में विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, 'मैं 500 किलोमीटर का सफर तय करके आपका 71वां शतक देखने के लिए आ रहा हूं। विराट कोहली कृपया मुझे निराश मत करना।'

Advertisement

हालांकि, इस फैन की सभी उम्मीदें तब टूट गई जब भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विराट के शून्य पर आउट होते ही उनके इस ज़बरे फैन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

कई यूजर्स इस फैन को कह रहे हैं कि विराट 0 पर आउट हो गया है, अब वापिस चले जाओ। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि निराश मत हो दोस्त, तुम विराट का ना सही रोहित शर्मा का शतक देखकर जाना। आइए देखते हैं कि यूजर्स विराट के इस फैन की किस तरह से चुटकी ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार