वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ नहीं चले लेकिन गेंदबाज़ों ने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया और एक समय तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया ये मैच जीत भी सकती है लेकिन रोहित शर्मा की एक्सपेरिमेंट करने की आदत ने टीम को ये मैच भी हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ दो ही ओवर गेंदबाज़ी की और जब आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 10 रन की दरकार थी तब भी भुवी के दो ओवर बचे हुए थे ऐसे में ना सिर्फ क्रिकेट एक्सपर्ट बल्कि फैंस भी यही उम्मीद कर रहे थे कि भुवी ही आखिरी ओवर डालेंगे लेकिन रोहित ने आवेश खान को गेंद थमा कर सभी को हैरान कर दिया।

Advertisement

इस आखिरी ओवर में आवेश के हाथ-पैर फूले दिखे और उन्होंने ना सिर्फ नो बॉल डाली बल्कि छक्का चौका खाकर मैच भी जल्दी ही खत्म कर दिया। इस मैच में हार के बाद रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर को लेकर आवेश खान को डिफेंड किया लेकिन फैंस को उनका जवाब पसंद नहीं आया और पूर्व कप्तान विराट कोहली के फैंस ने रोहित शर्मा को जमकर फटकार लगाई।

विराट के फैंस का कहना था कि अगर विराट कोहली ने ऐसी गलती की होती तो सोशल मीडिया पर सब लोग उन पर चढ़ गए होते लेकिन रोहित शर्मा को कोई कुछ नहीं कह रहा है। आइए देखते हैं कि विराट के फैंस किस तरह से रोहित पर जुबानी वार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार