15 जून, बर्मिघम (CRICKETNMORE)। विराट कोहली ने जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ 88 रन पूरे किए बनाए वैसे ही कोहली ने अपने वनडे करियर में 8000 रन पूरे कर लिए । इसके साथ ही वह उन्होंने वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने केवल 175 पारी में 8000 वनडे रन पूरे कर लिए।  

Advertisement

गौरतलब है कि ऐसा कर कोहली ने डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। डिविलियर्स ने 182 पारियों में 8000 रन बनाए थे।  विराट कोहली के अलावा गांगुली ने 200 पारी में 8000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

आपको बता दें विराट कोहली ने अपने 8000 वनडे करियर रन बनानें में 42 पचास और 16 शतक जमाए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सबसे तेज 8000 वन डे रन बनाने वाले खिलाड़ी

 

सबसे तेज 8000 वन डे रन बनाने वाले खिलाड़ी

नंबर खिलाड़ी मैच पारियां
1 विराट कोहली(भारत) 183 175
2 एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका) 190 182
3 सौरव गांगुली (भारत) 208 200
4 सचिन तेंदुलकर (भारत) 217 210
5 ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 216 211
6 एमएस धोनी (भारत) 243 214
7 सईद अनवर (पाकिस्तान) 221 218
8 डेस्मंड हेन्स (वेस्टइंडीज 220 219
9 रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 225 220
10 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 226 221

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार