ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भारत को 209 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। पांचवें और आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 280 रन बनाने थे और उनके हाथ में 7 विकेट थे लेकिन ना तो विराट कोहली चले और ना ही अजिंक्य रहाणे। कंगारू गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाजी लंच से पहले ही सिमट गई।

Advertisement

पांचवें और आखिरी दिन फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीदें विराट कोहली से थी क्योंकि वो एक अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जो इस मैच का नतीज पलट सकते थे लेकिन वो एक बार फिर से बड़े मंच पर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर गए और 49 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

Advertisement

कोहली का फ्लॉप शो देखकर सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। फैंस विराट कोहली को चोकली कहकर ट्रोल कर रहे हैं। जबकि कुछ फैंस अलग-अलग मीम्स बनाकर विराट कोहली का मजाक बना रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास विराट कोहली पर निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार