18 नवंबर। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक खास बात कही है। शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स से बात करते हुए कहा है कि वर्तमान में यदि वो खेल रहे होते तो यकिनन विराट कोहली को आउट करना उनके लिए मुश्किल भरा होता।
Advertisement
इसके साथ - साथ शोएब अख्तर ने आगे ये भी कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को विराट कोहली की बल्लेबाजी देखनी चाहिए और साथ ही उनसे सीखने की कोशिश भी करनी चाहिए।
इसके साथ -साथ शोएब अख्तर ने फैन्स से अपने सबसे यादगार लम्हों को लेकर भी बात की और कहा कि 1999 में कोलकाता टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को अपनी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड करना उनके करियर का बेस्ट विकेट था।