RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया लेकिन विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने पावरप्ले में 52 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी।
हालांकि, वो तो भला हो लुंगी नगिडी का वरना ये जोड़ी दिल्ली के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकती थी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में लुंगी ने खतरनाक दिख रहे विराट कोहली को 19 रन पर आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई और आरसीबी को एक बड़ा झटका दे दिया। विराट ने लुंगी के खिलाफ एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वो गेंद को अच्छे से टाइम नहीं कर पाए और पथुम निस्सांका के हाथों लपके गए।
ताजा समाचार लिखे जाने तक आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट 23 गेंदों में 37 रन बनाकर और देवदत्त पडिक्कल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं और अगर यहां से दिल्ली ने जल्दी विकेट नहीं लिए तो उन्हें भी 200 से ऊपर का टारगेट चेज़ करना पड़ सकता है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस प्रकार है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट प्लेयर: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।