दुबई, 13 अगस्त (CRICKETNMORE)| एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कुल 200 रन बनाने के बाद पहले स्थान पर पहुंचे भारतीय कप्तान विराट कोहली एक सप्ताह बाद ही टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में अपना स्थान गंवा बैठे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सोमवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

Advertisement

लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले से नाकामी के कारण कोहली को यह स्थान गंवाना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रनों से मात दी थी।

Advertisement

वहीं, प्रतिबंध के कारण मैदान से दूर चल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ बिना कुछ किए एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ के 929 अंक हैं जबकि कोहली के 919 अंक हैं। शीर्ष-10 में दो और बदलाव हुए हैं। 

लॉर्ड्स में 93 रनों का पारी खेल इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो तीन स्थान चढ़कर नौवें स्थान पर आ गए हैं। उनके कारण दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को एक स्थान नीचे 10वें स्थान पर आना पड़ा। 

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा ने अपना छठा स्थान कायम रखा है।

 
Advertisement

 वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 900 अंक हासिल करने वाले अपने देश के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। 38 साल बाद इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने 900 अंक का आंकड़ा छुआ है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। लॉर्डस मैदान पर एंडरसन ने नौ विकेट अपने नाम किए थे। एंडरसन ने इस मैच में लॉर्डर्स पर अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे। 

उनसे पहले सिडनी बार्नेस (932), जॉर्ज लोहमान (931), टोनी लोक (912), इयान बोथम (911), डेरेड अंडरवुड (907) और एलेक बेडसेर (903) इंग्लैंड के वो गेंदबाज हैं जिन्होंने 900 अंकों को छुआ हो।

वहीं लॉर्ड्स में मैन ऑफ द मैच चुने गए क्रिस वोक्स को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों रैंकिंग में फायदा हुआ है। वोक्स ने दूसरे मैच में 137 रनों की पारी खेली थी और बेयर्सटो के साथ शतकीय साझेदारी निभाई थी। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 34 स्थानों की छलांग के साथ 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान आगे बढ़कर 32वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में वोक्स को अब पांच स्थान का फायदा हुआ है और सातवां स्थान मिल गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार