11 मार्च,नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की निगाहें कप्तान विराट कोहली पर होंगी। पिछली 22 इंटरनेशऩल पारियों में कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार (12 मार्च) को धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले में कोहली के पास बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  

Advertisement

रनमशीन कोहली अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 239 पारियों में 43 शतकों की मदद से 11867 रन बनाए हैं। अगर इस मुकाबले में वह 133 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

फिलहाल वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 300 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 1 मार्च 2003 को पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपने 12000 वनडे रन पूरे किए थे। 

गौरतलब है कि हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज में कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी-20, वनडे और टेस्ट को मिलाकर 11 पारियों में वह सिर्फ 218 रन बनाए थे।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार