WTC Final: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेबल पर मौजूद दो कोका-कोला की बोतलों को हटा दिया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस हरकत के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे। हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी खुद को ठीक इसी तरह की स्थिति में पाया था।

Advertisement

WTC फाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली ने पत्रकारों को संबोधित किया। रोनाल्डो की कॉन्फ्रेंस टेबल की तरह ही विराट कोहली की कॉन्फ्रेंस टेबल थी जिसमें उनके सामने कोका-कोला की ही कुछ बोतलें रखी हुई थीं। हालांकि, कोहली ने कोल्ड ड्रिंक का एक भी घूंट नहीं पिया लेकिन, उन्होंने कोका-कोला की बोतलों को हटाया भी नहीं था।

Advertisement

विराट कोहली को रोनाल्डो की तरह टेबल से बोतलें नहीं हटाने के लिए अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विराट कोहली रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें कई मौकों पर फुटबॉलर की प्रशंसा करते हुए भी देखा गया है। रोनाल्डो के नक्शेकदम पर नहीं चलने के बाद वह जमकर ट्रोल हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'कोहली रोनाल्डो के नकली फैन हैं क्योंकि उन्होंने अपने सामने रखी कोका-कोला की बोतलों को नहीं हटाया था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली ने अपने आदर्श क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह कोका कोला की बोतलें नहीं हटाकर प्रशंसकों को निराश किया  है।'

बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है। वहीं अगर दूसरे दिन के खेल की बात करें तो दूसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय यानी भारतीय समय के अनुसार 3 बजे दोपहर से ही शुरू होगा। साउथैम्पटन में कल के दिन बारिश ने खेल को बिगाड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार