Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की ODI सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के महान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फील्डिंग से इतिहास रच सकते हैं। विराट वो कारनामा करने के करीब हैं, जो कि अब तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं किया है।

सबसे पहले ये जान लीजिए कि विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया है। वो आज भी किसी 25 साल के खिलाड़ी की तरह मैदान पर फुर्तीले रहते हैं। वो गज़ब के फील्डर हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 345 कैच पकड़े हैं।

खास बात ये है कि न्यूजीलैंड टूर पर विराट पांच मैचों की वनडे सीरीज में पांच कैच पकड़ते हैं, तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 कैच पूरे कर लेंगे। वो ये कारनामा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर होंगे। विराट के बाद टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक कैच राहुल द्रविड़ ने पकड़े। उन्होंने अपने 333 कैच किए।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच

  • विराट कोहली – 565 मैचों की 674 पारियों में 345 कैच
  • राहुल द्रविड़ – 504 मैचों की 565 पारियों में 333 कैच
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 433 मैचों की 509 पारियों में 261 कैच
  • सचिन तेंदुलकर – 664 मैचों की 823 पारियों में 256 कैच
  • रोहित शर्मा – 517 मैचों की 579 पारियों में 245 कैच

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भी अब तक सिर्फ चार ही खिलाड़ियों ने 350 या उससे ज्यादा कैच लिए हैं। इनमें श्रीलंका के महेला जयवर्धने (652 मैचों 768 पारियों में 440 कैच), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग  (560 मैचों की 717 पारियों में 364 कैच), ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ (364 मैचों की 479 पारियों में 355 कैच) और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (454 मैचों की 550 पारियों में 354 कैच) मौजूद हैं। विराट कोहली, इस एलीट लिस्ट में भी शामिल होंगे।

विराट कोहली रिकॉर्ड: 37 वर्षीय विराट कोहली  टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी ODI फॉर्मेट में देश सेवा कर रहे हैं। विराट वनडे में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 317 मैचों की 305 पारियों में 15,109 रन बनाकर ये मुकाम हासिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार