13 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार (15 जून) को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  

Advertisement

अगर कप्तान कोहली बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 88 रन बना लेते हैं तो वह वन डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 8 हजार बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 28 वर्षीय कोहली अब तक 182 वन डे मैचों की 174 पारियों में 7912 रन बना चुके हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

उन्हें सबसे तेज 8000 रन पूरे करने के लिए अपनी अगली 7 पारियों में 88 रन बनाने होंगे। लेकिन कोहली इस आंकड़ें को चैंपियंस ट्रॉफी में ही छुना चाहेंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड मिस्टर 360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स के नाम हैं, जिन्होंने 190 मैचों की 182 पारियों में 8 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। 

कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 157 रन बना चुके हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आगे देखें वन डे इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज 8 हजार बनाने वाले खिलाड़ी (सबसे कम पारियों में)

 
नंबर बल्लेबाज मैच पारियां
1 एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका) 190 182
2 सौरव गांगुली (भारत) 208 200
3 सचिन तेंदुलकर (भारत) 217 210
4 ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 216 211
5 एमएस धोनी (भारत) 243 214
6 सईद अनवर (पाकिस्तान) 221 218
7 डेसमंड हेन्स (वेस्ट इंडीज) 220 219
8 रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 225 220
9 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 226 221
10 मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 230 223

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार