इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। खराब दौर के बावजूद ना ही उनकी लोकप्रियता कम हुई है और ना ही उनकी कमाई पर कोई असर पड़ा है। दरअसल, कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में लगातार ऊपर पहुंचते जा रहे हैं।

Advertisement

हूपर की 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के बदले में 8.69 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, कोहली की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से होने वाली कमाई साउथ दिल्ली के प्राइम लोकेशन में एक कोठी खरीदने के लिए पर्याप्त है। क्यों लगा ना ज़ोर का झटका?

Advertisement

हालांकि, कुछ समय पहले विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पेड पोस्ट के लिए लगभग 5.5 करोड़ रुपये चार्ज करते थे लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही ये आंकड़ा 1.5 गुना से अधिक हो गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये सब तब हुआ है जब कोहली अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं और कपिल देव जैसे खेल के कई दिग्गजों ने उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने तक की वकालत की है।

इतना ही नहीं, विराट कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान भी नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वो फैंस के चहेते बने हुए हैं और जमकर कमाई कर रहे हैं। हालांकि, कोहली सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रैंड बन चुका है और ये बताता है पिछले 12 महीनों में उनके इंस्टाग्राम पर बढ़े हुए फॉलोअर्स की गिनती। विराट कोहली के इस समय इंस्टाग्राम पर 209 मिलियन फॉलोअर्स से भी के ज्यादा हैं और दिल्ली का ये बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला भारतीय सेलिब्रिटी बना हुआ है।

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर कोहली का बुरा दौर कुछ समय के लिए ऐसे ही चलता रहता है और तो क्या उनकी कमाई पर कुछ असर पड़ता है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार