विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय भारतीय क्रिकेट के दो मजबूत स्तंभ है। दोनों ही खिलाड़ी पिछले कई सालों से भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। इन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है इसका चुनाव करना बेहद ही मुश्किल है लेकिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर काइल मेयर्स (Kyle Mayers) ने बिना किसी देरी के अपना पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली को बताया है। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कोहली। कोई भी गेंदबाज तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली को आउट करना चाहेगा।" इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं और दोनों खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलकर 81 शतक जड़ चुके हैं। 

Advertisement

रोहित और कोहली दोनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल, पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से हार के बाद से इन दोनों खिलाड़ियों ने एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हार्दिक पांड्या इस साल सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और संभावना अधिक है कि अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भी वहीं कमान संभालेंगे। 

रोहित और कोहली अभी भी भारत की वनडे और टेस्ट टीमों का अहम हिस्सा हैं। खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को अधिक मौका देने के लिए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे से आराम लिया, अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए समय पर फिटनेस हासिल नहीं करते हैं तो उन्हें बैकअप विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में घरेलू वनडे वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली की फॉर्म भारत के लिए महत्वपूर्ण होगी।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार