16 दिसंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। चेन्नई में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के तरफ से जो रूट ने 88 रन और मोईन अली ने 120 रन बनाए। मोईन अली 120 रन बनाकर नॉट आउट हैं।

Advertisement

आपको बता दे कि चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी ने कहर बरपाया और 3 विकेट झटके तो 1 विकेट इशांत शर्मा को मिला। आज पहले विकेट के रूप में एलेस्टर कुक आउछ हुए। एलेस्टर कुक ने आउट होने से पहले टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने में सफल रहे। इंग्लैंड के तरफ से कुक टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन बनानें वाले पहले बल्लेबाज बने।

VIDEO: लाइव मैच के दौरान कोहली से हुई गलती, भारत को भुगतना पड़ा सजा -ए - 5 रन

31 साल के कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं। कुक अपना 140वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके नाम इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकार्ड दर्ज हैं। कुक के नाम 30 शतक हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रनों के मामलों में ग्राहम गूच दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 118 टेस्ट मैचों में 8,900 रन बनाए हैं। एलिस्टर कुक ने चेन्नई टेस्ट की पहली ही गेंद पर रचा बड़ा इतिहास

आज कुक हालांकि केवल 10 रन ही बना पाए। कुक को रवींद जडेजा ने कप्तान विराट कोहली के हाथो स्लिप में आउट किया। कुक का कैच कोहली ने शानदार ढ़ंग से लिया।

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार