Virat Kohli Fitness Test Update: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) बीते समय में अपनी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। वो जुलाई के महीने में इंग्लैंड जाने वाली वनडे टीम (ENG vs IND ODI Series) का हिस्सा हैं, ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो इस सीरीज में खेल भी पाएंगे या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि विराट कोहली से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है।

Advertisement

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ने बेंगलुरु स्थित BCCI के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में अपना मेडिकल फिटनेस टेस्ट पूरी तरह पास कर लिया है। उन्होंने BCCI के COE में अपने सभी फिटनेस टास्क सफलतापूर्वक पूरे किए हैं और उन्हें आज यानी 23 जून को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की संभावना है।

Advertisement

याद दिला दें कि 37 वर्षीय विराट कोहली ने हाल ही में साल 2026 के IPL फाइनल में नाबाद 113 रनों की शानदार पारी खेलकर RCB को जीत दिलाई थी। इसी बीच उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वो अफगानिस्तान के साथ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वो इंग्लैंड टूर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और भारतीय जर्सी में बैटिंग करते नज़र आएंगे।

बताते चलें कि विराट कोहली महान सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 18,426 रन) के बाद वनडे इंटरनेशनल में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 311 वनडे मैचों की 299 इनिंग में 14,797 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 54 सेंचुरी और 77 हाफ सेंचुरी लगाई है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

14 जुलाई 2026 – पहला वनडे, एजबेस्टन (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 PM)
16 जुलाई 2026 – दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स (भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 PM)
19 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 PM)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार