Virat Kohli Golden Duck: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में कोहली पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन (Marco Jansen) ने स्लिप में एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। कोहली इस सीजन लगातार दूसरी बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वह पहली गेंद पर दुष्मंथा चमीरा का शिकार बने थे। 

Advertisement

पारी के दूसरे ही ओवर में तीसरी गेंद 140 Kmph की गति से डाली। फुल लेंथ गेंद थी ऑफ स्टंप की लाइन में और कोहली गेंद तक बिना आए ही ड्राइव चले गए। गेंद ने हरकत की और उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधा दूसरी स्लिप में खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। 

Advertisement

आउट होने के बाद कोहली खुद से निराश नजर आए और वापस ड्रेसिंग रूम जाने से पहले 10 सेकंड तक मैदान पर ही खड़े होकर हस्ते रहे। 

इस आईपीएल सीजन कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 8 मैच में उन्होंने 17 की औसत से सिर्फ 119 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 48 रन रहा है। बता दें कि खराब फॉर्म के चलते कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह दी है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी शामिल हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार