5 जून। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबादा ने भारतीय टीम के कप्तान विराच कोहली को अपरिपक्व कहा था। कोहली ने मंगलवार को इसका जबाव देते हुए कहा कि वह आमने-सामने इस पर रबादा से मुखातिब होंगे।

Advertisement

कोहली ने रबादा की तारीफ भी की है और उन्हें विश्व स्तर का गेंदबाज बताया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में भिड़ना है। 

Advertisement

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "मैं रबादा के सामने कई बार खेला हूं। मुझे लगता है कि जिस चीज पर हमें बात करने की जरूरत होगी हम उस पर आमने-सामने बात कर लेंगे। मुझे इसके लिए प्रेस कान्फ्रेंस में जबाव देने की जरूरत नहीं है। वह विश्व स्तर के गेंदबाज हैं। उनके पास ऐसी योग्याता हैे कि वह किसी भी दिन किसी भी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।" अपनी टीम के बारे में कोहली ने कहा कि जाधव अब पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें कंधे में चोट लग गई थी। 

कोहली ने कहा, "जाधव अब पूरी तरह से फिट हैं। रवींद्र जडेजा भी अब परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हमने सभी क्षेत्र कवर कर लिए हैं। हम यहां हर परिस्थति में खेलने को तैयार हैं।"

 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इस पर कोहली ने कहा, "मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। वह जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में थे तब काफी खुश थे और अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। वह हमेशा से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने को लेकर प्रेरित रहते थे। मैं इसे लेकर उनकी स्थिति समझ सकता हूं।"

भारत को इंग्लैंड में ही चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने कहा है कि उनकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से सीखा है और आगे बढ़ी है।

Advertisement

कोहली ने मंगलवार को कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद टीम में कलाई के स्पिनरों को लाना टीम के लिए बड़ा और अहम कदम साबित हुआ है। 

भारत आईसीसी विश्व कप-2019 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "चैम्पियंस ट्रॉफी से जो सीखा है वो यह है कि हम वो क्रिकेट खेलें जो जानते हैं। फाइनल में बेहतर टीम जीती थी। हमने गैप कम किए हैं। हम कलाई के स्पिनर लेकर आए हैं जो मध्य के ओवरों में विकेट लेते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी की तुलना में हम बेहतर टीम बने हैं।"

Advertisement

30 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम पर आत्मविश्वास जताया है।

कोहली ने कहा, "पहले सप्ताह में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। कुछ हल्के मैच हुए कुछ एकतरफा मैच हुए। लेकिन इनसे पता चला है कि जो टीम मानसिक संतुलन बनाए रखती है उस टीम को फायदा होता है।"

कोहली ने कहा, "हम कल के मैच में बेहतर खेलने के लिए अपने अनुभव का उपयोग करना होगा। जो टीम दबाव झेल सकती है वो टूर्नामेंट जीत सकती है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार