1 सितंबर। विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने यहां एक बैठक कर एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार जगह दी गई है जबकि यो-यो टेस्ट में विफल होने के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायडू को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका दिया है।  वहीं, केदार जाधव टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली की पीठ में तकलीफ है जिसके कारण उन्होंने अपना नाम एशिया कप 2018 से वापस ले लिया है। गौरतलब है कि भारत की टीम को एशिया कप 2018 के बाद वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने कोहली को आराम देना उचित समझा

टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और खलील अहमद। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार