नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। विराट कोहली आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने करियर में कोहली ने विराट मुकाम हासिल कर दिया है। इस समय कोहली दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। कोहली के महान बल्लेबाज बननें के पीछे एक ऐसी घटना है जिसको जानना हर एक क्रिकेट प्रेमी के लिए जरूरी है। शायद उस घटना के कारण ही कोहली मुश्किल भरे मैच में मुश्किलात हालात में दृढ़ संकल्प से बल्लेबाजी करते हैं और टीम को मुश्किल से निकाल कर जीत के द्वार तक पहुंचा पाने में सफल रहते हैं। 

Advertisement

इस घटना ने बदला कोहली के विराट करियर को

Advertisement

18 दिसंबर 2006 की बात है, उस दौरान रणजी मैच में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेला करते थे। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप “ए”  के एक मैच में फिरोजशाह कोटला मैदान जो अब वर्तमान में अरूण जेटली स्टेडियम हो गया है वहां पर पर कर्नाटक और दिल्ली के बीच मैच खेला जा रहा था।

उस रणजी मैच में कर्नाटक के खिलाफ दिल्ली की तरफ से एक युवा बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त कोहली की उम्र यही 18 साल रही होगी और सबसे बड़ी बात ये थी की उस मैच से कोहली रणजी क्रिकेट में डेब्यू कर रहे थे।

कर्नाटक ने पहली पारी में 446 रन का स्कोर पहले दिन खड़ा कर लिया था तो वहीं दूसरे दिन दिल्ली की टीम कर्नाटक के पहली पारी के स्कोर का पीछा करने उतरी तो दिल्ली के 5 विकेट जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद 18 साल का एक युवा बल्लेबाज कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरा।

जानिए फिर क्या हुआ ►

 
Advertisement

दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक कोहली और पूनीत बिस्ट ने पारी को संभला और स्कोर को 103 तक ले गए। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक कोहली 40 रन बनाकर नॉट आउट पवेलियन लौटे थे। लेकिन इसके बाद कोहली के लाइफ में एक ऐसी ट्रेजडी घटी जिससे कोहली की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी थी।

अचानक उसी रात कोहली को पता चला कि उनके पिता का ब्रेन हैमरेज के चलते देहांत हो गया है। जिस वक्त कोहली को ये पता चला उस वक्त कोहली दिल्ली के ओवरनाइट बैट्समैन थे, दिल्ली को मैच में वापस आने के लिए कोहली का अगले दिन बल्लेबाजी करना बेहद ही जरूरी था।

टीम के साथी खिलाड़ी को लगा कि कोहली को अब अपने घर जाना चाहिए लेकिन अगली सुबह कोहली ने अपना फर्ज टीम के लिए पहले समझा और उन्होंने मैदान पर जाकर दिल्ली की टीम की पारी को आगे बढ़ाया। उस मुश्किल भरे वक्त में कोहली ने ना सिर्फ मैदान पर रूककर बेमिसाल पारी खेली बल्कि दिल्ली की टीम को फॉलोऑन से बचाने के लिए बिल्कुल करीब लाकर खड़ा कर दिया। उस मैच में कोहली ने जिस परिस्थिती में बल्लेबाजी करी थी वो असमान्य बात थी।

 
Advertisement

कोहली ने उस ऐतिहासिक मैच में 281 मिनट तक और 238 गेंद का सामना करते हुए 90 रन की पारी खेली थी। जिस वक्त कोहली आउट हुए उस समय तक दिल्ली को फॉलोओन बचाने के लिए सिर्फ 36 रनों की जरूरत थी। कोहली के इस बेहद ही महत्वपूर्ण पारी के कारण दिल्ली की टीम मैच बचानें में सफल रही थी। 90 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद कोहली तुरंत अपने पिता की अंत्येष्टि में चले गए।

"उस मैच में दिल्ली के कप्तान रहे मिथुन मन्हास ने उस वक्त के बारे में एक बयान में कहा था कि हमारी टीम ने कोहली को उस मुश्किल भरे वक्त में कहा कि तुम्हें घर जाना चाहिए, लेकिन कोहली ने खेलने का फैसला किया था। उस मैच में कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे मुझे एहसास हो गया था कि कोहली कोई समान्य खिलाड़ी नहीं है।"

इसके साथ - साथ उस वक्त दिल्ली के कोच रहे चेतन चौहान भी कोहली के इस फैसले से दंग रह गए थे। " कोहली उस वक्त 18 साल थे, उनके पिता के बारे में उनको खबर 4 बजे सुबह मिली थी। मैंने कोहली से बात भी करी थी लेकिन कोहली घर जाने से पहले टीम के लिए योगदान देना चाहते थे। कोहली के इस  बर्दाश्त करने की क्षमता को जानकर मैं भी हैरान रह गया। कहीं ना कहीं मुझे एहसास हो गया था कि आगे जाकर विराट कोहली महान खिलाड़ी बनेंगे।

Advertisement

कोहली ने यह पारी उस वक्त खेली जब उन्हें पूरी तरह से मालूम था कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं ये सबके बावजूद जिस तरह से कोहली ने अपने भावनाओं पर काबू पाकर बल्लेबाजी की वो किसी भी शब्द में बयान नहीं किया जा सकता है।

विराट के साथ हुई इस घटना ने कोहली को पूरी तरह से बदल दिया था। अब अपने पिता को खोने के बाद कोहली ने पूरी परिपक्वता के साथ क्रिकेट को अपना जीवन बना लिया। उनका मानना था कि उनके पिता का यह सपना था कि मैं एक अच्छा क्रिकेटर बनूं।

विशाल भगत ( CRICKETNMORE)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार