23 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इन दिनों भले ही हरभजन सिंह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन ट्विटर पर वो हमेशा एक्टिव रह रहे हैं। ऐसे में हरभजन सिंह ने ट्विटर के माध्यम से किंग कोहली से एक ऐसी चीज मांग ली है जो शायद आने वाले समय में कोहली को हरभजन को देनी ही पड़ेगी।
हुआ ये कि इन दिनों कोहली ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें एक वायरलेस स्पीकर जो पानी प्रतिरोध है उसे लेकर बात कर रहे हैं। ऐसे में जब विराट ने यह वीडियो पोस्ट की तो हरभजन सिंह ने तुरंत ही कोहली ने इस वायरलेस हेड फोन की मांग कर ली। जिसके बाद कोहली ने रिप्ले करते हुए कहा कि आप डाकिये पर नजर गड़ाए रखें।
आपको बता दें कि काफी दिनों से विराट कोहली भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और अब ये भी कयास लग रहे हैं कि भारत की टीम में हरभजन सिंह की वापसी मुश्किल है। भज्जी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर 2015 को खेला था जिसके बाद से हरभजन टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Bhajju Paa, Keep an eye on the daakiya!