पिछले कुछ समय से, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की अफवाहें लगातार सामने आ रही थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद इन अफवाहों पर विराम लगना लाज़मी है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इस दौरान भारत ने शुभमन गिल का विकेट 0 के स्कोर पर ही गंवा दिया लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार कवर ड्राइव लगाकर चौके के साथ टीम इंडिया का खाता खोला। रोहित का ये चौका देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली जोश से भरे हुए नजर आए।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत को तीसरे ओवर में अपनी पहली बाउंड्री मिली जब सलामी बल्लेबाज रोहित ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर ट्रेडमार्क कवर ड्राइव खेलकर अपना और भारत का खाता चौके के साथ खोला। जैसे ही हिटमैन ने चौका मारा, कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ गया, जहां कोहली शॉट की सराहना करते हुए 'Yes Boy' चिल्लाते हुए दिख रहे थे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के अर्द्धशतक की बदौलत शानदार शुरूआत की है और भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर होती हुई दिख रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार