5 नवंबर, 2022 के दिन विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले विराट कोहली मेलबर्न में प्रैक्टिस कर रहे थे और उनके प्रैक्टिस सेशन के बाद उन्हें एक ऐसा बर्थडे सरप्राइज़ मिला जिसने उनके होश उड़ा दिए। विराट को उनके इस खास दिन पर किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय खेल पत्रकारों ने सरप्राइज दिया।

Advertisement

विराट को जब ये सरप्राइज़ मिला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि भारतीय पत्रकारों ने उनके लिए ये इंतज़ाम किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली स्टैंड्स में से आ रहे हैं और खेल पत्रकारों के पास आकर उन्हें इस सरप्राइज़ के बारे में पता चलता है तो वो कहते हैं, 'आप लोगों ने तो कभी केक नहीं भेजा मुझे।' 

Advertisement

इसके बाद जब खेल पत्रकारों के कहने पर वो टेबल पर रखे हुए केक को काटते हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती थी। इस दौरान विराट को एक ग्रीटिंग कार्ड भी दिया गया जिसको देखकर वो बोल उठे, "ये क्या है?

इस दौरान विराट कोहली काफी इमोशनल भी दिखे और उन्होंने पत्रकारों का धन्यवाद भी किया। कोहली ने कहा, "धन्यवाद! बहुत अच्छा लगा। ये एक ऐतिहासिक स्थल है और सभी मीडिया के लोग यहां हैं, इसलिए ये बहुत अच्छा है।" विराट इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम इंडिया के करोड़ों फैंस यही चाहेंगे कि अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वो बड़े मैचों में भी अपना ये प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार