विराट कोहली (Virat Kohli) ने फिटनेस को नए आयाम दिए हैं। किंग कोहली के फिटनेस की कायल पूरी दुनिया है। विराट कोहली खुदको फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उनकी डाइट भी काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट है। लेकिन,पहले ऐसा नहीं था। विराट कोहली शुरू में अपनी डाइट को लेकर सीरियस नहीं थे आलम ये था कि एक बार मटन रोल खाने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी जान तक जोखिम में डाल दी थी। 

Advertisement

किस्सा पुराना है जिसे शेयर विराट कोहली के साथी खिलाड़ी प्रदीप सांगवान ने किया है। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान प्रदीप सांगवान ने कहा, 'विराट खाने के बहुत शौकीन थे उन्हें कोरमा रोल चिकन रोल काफी ज्यादा पसंद था। अंडर-19 टीम के साथ जब हम साउथ अफ्रीका गए थे तब हमारे साथ यह वाक्या हुआ।'

Advertisement

प्रदीप सांगवान ने आगे कहा, 'विराट को वहां किसी ने एक जगह के बारे में बताया जहां मटन रोल काफी अच्छा मिलता था। लेकिन, वो जगह सुरक्षित नहीं थी। टीम के ड्राइवर ने भी विराट से उस जगह की असुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा था कि उस जगह कुछ वक्त पहले ही एक आदमी का हाथ काट दिया गया था लेकिन, फिर भी विराट जान को जोखिम में डालकर वहां गया और मटन रोल खाया।' 

विराट कोहली ने अपनी डाइट में किया बदलाव: विराट कोहली की डाइट में उबले हुए स्प्राउट, उबले हुए अंडे, ग्रीन सलाद और ड्राय फ्रूट शामिल हैं। इसके अलावा वो अपने पूरे दिन के खान-पान पर काफी ध्यान रखते हैं। विराट तली-भूनी चीजों और नॉनवेज से दूरी बनाए हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार