भारत ने केपटाउन टेस्ट जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया है। इस टेस्ट के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए आई तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर से एक बार फिर भिड़ते हुए देखा गया।

Advertisement

दरअसल, ये घटना उस समय घटित हुई जब जसप्रीत बुमराह ने अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर समाप्त किया। इसके बाद एल्गर और पीटरसन अपने छोर बदलने के लिए आगे बढ़े और तभी विराट कोहली को एल्गर को चिढ़ाते हुए देखा गया। विराट ने इस दौरान एल्गर को काफी कुछ कहा जो कि एक वीडियो में कैद हो गया।

Advertisement

39 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली एल्गर को कहते हैं, 'तुम्हें क्या लगता है डीन मैं चुप हो जाऊंगा। पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच बनने के बाद भी तुम जसप्रीत बुमराह से भाग रहे हो, विश्वास नहीं हो रहा है।'

विराट ने शब्दों के ऐसे बाण चलाए कि एल्गर की बोलती बंद हो गई और उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। हालांकि, विराट कोहली चाहेंगे कि जल्दी से एल्गर का विकेट मिले क्योंकि अगर एल्गर टिके रहे तो जोहानिसबर्ग की तरह केपटाउन भी हाथ से निकल जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार