इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पंजाब किंग्स की टीम भी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। 

Advertisement

पंजाब के लिए हार की वजह उनकी बल्लेबाजी रही। इस मैच में पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी वापसी कर रहे थे लेकिन उनकी वापसी पंजाब के लिए काफी बुरी रही और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए वो नजारा देखने लायक था। दरअसल, अंपायर ने लिविंगस्टोन को आउट नहीं दिया था लेकिन विराट कोहली ने आखिरी सेकेंड में रिव्यू लेकर पासा पलट दिया।

Advertisement

ये घटना पंजाब की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिली जब मोहम्मद सिराज की दूसरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो गेंद पूरी तरह से मिस कर गए और जैसे ही गेंद उनके पैड्स पर लगी आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपील कर दी। हालांकि, अंपायर ने लिविंगस्टोन को नॉटआउट दे दिया।

विराट कोहली का DRS देखने के लिए क्लिक करें

इसके बाद कोहली ने सिराज और कार्तिक से बातचीत की और आखिरी सेकेंड में डीआरएस लेने का फैसला किया। लिविंगस्टोन को लग रहा था कि वो आगे बढ़े थे इसलिए शायद वो बच जाएंगे लेकिन जब रिप्ले में दिखाया गया तो पता चला कि लिविंगस्टोन विकेटों के सामने पाए गए हैं और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। जैसे ही लिविंगस्टोन को आउट दिया गया उनके होश उड़ चुके थे जबकि डगआउट में बैठे फाफ डु प्लेसिस का रिएक्शन भी देखने लायक था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार