न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले तो बल्ले से योगदान देते हुए 42 रन बनाए और उसके बाद गेंद से भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

Advertisement

जैसे ही अक्षऱ ने केन विलियमसन को आउट करके भारत को विकेट दिलाया भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और तभी विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच एक मजेदार पल भी देखने को मिला। अक्षर के महत्वपूर्ण विकेट का जश्न मनाने के लिए विराट दौड़कर उनके पास गए और मजाक में उनके पैर छुने लगे। अक्षर ने तुरंत उन्हें रोका और दोनों जोर से हंसने लगे। इस मजे़दार पल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पहला स्थान भी हासिल कर लिया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रनों पर सिमट गई। इस जीत के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने 5 विकेट झटककर कीवी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।  

अब भारतीय टीम का मुकाबला 4 मार्च को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा। वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को मजबूत आत्मविश्वास दिया है, और अब सबकी नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच को ऑस्ट्रेलिया से 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बदले के रूप में देख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार