भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है और अब टीम इंडिया के लिए अगली चुनौती वेस्टइंडीज को वेस्टइंडीज में हराना है। इंग्लैंड दौरा बेशक टीम इंडिया के लिए शानदार रहा हो लेकिन विराट कोहली के लिए ये दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। हालांकि, अच्छी बात ये है कि विराट कोहली वेस्टइंडीज नहीं जा रहे हैं और एक महीना क्रिकेट से दूर रहेंगे और फिर एशिया कप से वापसी करेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर विराट को उनकी खराब फॉर्म के लिए जमकर फटकार पड़ी और जब इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है तो एक बार फिर विराट फैंस के निशाने पर हैं और वजह उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक विज्ञापन, जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी भड़क गए हैंं और वो विराट को काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

Advertisement

कोहली ने ट्विटर पर विज्ञापन का 21 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है और इसके कैप्शन में लिखा, "हम खेल के दबाव को हमें बदलने नहीं देते, हम इसके बजाय खेल बदलते हैं। हम वेलमैन हैं। वेलमैन विटामिन विशेष रूप से जीवन के हर चरण में पुरुषों की जीवन शैली की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। जीवन बिना रुके ही चलता है, इसलिए रुके नहीं। कूपन कोड 'NONSTOP' का उपयोग करें और मुझसे बहुत ही विशेष कीमत पर अपने वेलमैन काे लें।" 

विराट का ये ऐड देखकर भारतीय फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो कह रहे हैं कि भाई फॉर्म में आजा, जो कहेगा वो ले लेंगे। इसके अलावा कई और भी मज़ेदार रिएक्शन हैं जिन्हें देखकर आपको हंसी भी आएगी। तो चलिए देर किस बात की आपको दिखाते हैं फैंस के रिएक्शन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार