आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 13 रन से हराकर टूर्नामेंट में वापसी कर ली है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 173 रन बनाए थे जो अंत में काफी साबित हुए। हालांकि, इस जीत के बावजूद एक बार फिर से फैंस विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

जी हां, इस मैच में भी विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 30 रन बनाए लेकिन उनकी ये धीमी पारी फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और यही कारण है कि फैंस उनपर काफी भड़ास निकाल रहे हैं। एक फैन ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि ये टेस्ट मैच चल रहा है क्या। जबकि एक दूसरे फैन ने तो विराट को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया।

Advertisement

इस फैन ने लिखा कि पावरप्ले में विराट ने टेस्ट मैच खेला जिसके बाद फाफ को मारना पड़ा और वो आउट हो गए। इसके बाद मैक्सवेल को भी विराट ने ही आउट करवाया और जब उनका काम हो गया तो वो 33 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने। ये तो सिर्फ दो फैंस का गुस्सा था, आइए आपको दिखाते हैं कि फैंस किस तरह से आरसीबी के पूर्व कप्तान को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार