चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी को विराट कोहली भी नजरअंदाज नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट डगआउट में टीवी स्क्रीन पर उर्विल की बल्लेबाजी देखते नजर आए।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के 27 साल के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (10 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक पारी इतनी खास रही कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी खुद को उनकी बल्लेबाजी देखने से रोक नहीं पाए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले डगआउट में टीवी स्क्रीन पर उर्विल पटेल की बल्लेबाजी देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट पानी पीते हुए टीवी के सामने खड़े हैं और उर्विल के शॉट्स को काफी ध्यान से देख रहे हैं।

VIDEO:

उर्विल पटेल ने इस मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं इस दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ दिया। उर्विल ने केवल 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में पहुंच गई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। टीम के लिए जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने उर्विल पटेल (65 रन) की विस्फोटक पारी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 28 गेंदों में 42 रन की मदद से मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार