20 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। रनमशीन कोहली इस मुकाबले के दौरान भारत के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच सकते हैं। 

Advertisement

कोहली अगर दूसरे वनडे मैच में 23 रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को पीछे छोड़ देंगे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

युवराज सिंह ने भारत के लिए 301 वनडे मैचों की 275 पारियों में 36.47 की औसत से 8609 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने सिर्फ 195 वनडे मैचों की 187 पारियों में 55.40 की औसत से 8587 रन बना लिए हैं। उन्होंने युवी के मुकाबले 106 मैच कम खेले हैं। 

बता दें कि युवराज सिंह ने अब तक के अपने करियर में 304 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 8701 रन दर्ज हैं। इसमें से तीन वनडे मैच युवी ने एशिया इलेवन की टीम के लिए खेले हैं।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच पारियां रन
सचिन तेंदुलकर 463 452 18426
सौरव गांगुली 308 297 11221
राहुल द्रविड़ 340 314 10768
एमएस धोनी 299 257 9563
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 308 9378
युवराज सिंह 301 275 8609
विराट कोहली 195 187 8587
वीरेंद्र सहवाग 24 235 7995
रोहित शर्मा 164 158 5765
सुरेश रैना 223 192 5568

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार