विराट कोहली (166 नाबाद), शुभमन गिल (116) और मोहम्मद सिराज (4/32) के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने तीसरे और अंतिम मैच में रविवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 317 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के 390 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवर में 73 रनों पर ही ढेर हो गई। उनकी ओर से नुवानिडु फर्नांडो (19) और कसुन रजिथा (13) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

Advertisement

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार, मोहम्मद शमी ने दो और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। रनों के मामले में भारत की 317 रन की यह जीत वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम का भारतीय गेंदबाजों ने सूपड़ा साफ कर दिया, क्योंकि पावरप्ले में 39 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस दौरान, अविष्का फर्नांडो (1), कुसल मेंडिस (4), चरित असलंका (1), नुवानिडू फर्नांडो (19) और वानिन्दु हसरंगा (1) जल्द ही आउट हो गए। मेहमान टीम बीच के ओवर में भी अपने विकेट गंवाती रही।

12वां ओवर डालने आए सिराज ने चमिका करुणारत्ने (1) को रन आउट कर दिया। इसके बाद, कुलदीप ने कप्तान दासुन शनाका (11) को अपना शिकार बनाया। 15 ओवर में श्रीलंका ने 50 रन पर अपने सात विकेट खो दिए थे। शमी ने डुनिथ वेल्लेज (3) को आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम का भारतीय गेंदबाजों ने सूपड़ा साफ कर दिया, क्योंकि पावरप्ले में 39 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस दौरान, अविष्का फर्नांडो (1), कुसल मेंडिस (4), चरित असलंका (1), नुवानिडू फर्नांडो (19) और वानिन्दु हसरंगा (1) जल्द ही आउट हो गए। मेहमान टीम बीच के ओवर में भी अपने विकेट गंवाती रही।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार