लंदन, 8 जुलाई (CRICKETNMORE)| विराट कोहली ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच अर्धशतक जड़कर रविवार को अपडेट हुई बल्लेबाजों की वनडे रैकिंग में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने और भारतीय कप्तान के बीच के अंतर को कम करने में कामयाबी पाई है। 

Advertisement

टूर्नामेंट में 63.14 की औसत के साथ 442 रन बनाने वाले कोहली एक अंक हासिल करते हुए 891 अंकों पर पहुंच गए हैं जबकि रोहित ने 51 अंकों के अंतर को कम किया और 885 अंकों पर पहुंचे। वह एक वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने जिसके कारण उन्होंने इतनी बड़ी छलांग लगाने में कामयाबी पाई। 

Advertisement

पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे और आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर छठे स्थान पर पहुंच गए। टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाले वार्नर ने अबतक 638 रन बनाए हैं। 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन आठवें नंबर पर मौजूद हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद जसप्रीत बुमराह ने अपने और दूसरे पायदान पर काबिज खिलाड़ी के बीच के अंतर को 21 से 56 अंकों तक बढ़ा लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप के नौ लीग मैचों में कुल 17 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे पायदान पर काबिज है। उन्होंने वर्ल्ड कप के लीग स्तर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक भी ली थी। 

अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद मुजीब-उर-रहमान और राशिद खान शीर्ष-10 में बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

ऑलराउंडर की रैंकिंग में शाकिब अल-हसन पहले पायदान पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 316 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। 

टीम की रैकिंग में इंग्लैंड 123 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है और भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया क्रमश: तीसरे और स्थान पायदान पर काबिज हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार