आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को आखिरी के ओवर में 3 विकेट से हराया और प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

इसी बीच भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू को लेकर एक मजेदार बयान दिया है। सहवाग ने कहा कि चेन्नई के इन दो बल्लेबाजों को देखकर उन्हें नींद आ रही थी।

धोनी और रायडू ने चेन्नई के लगातार विकेट गिरने के बाद 70 रनों की साझेदारी की। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि दोनों ने ये 70 रन बनाने के लिए 64 गेंदों का सामना करना पड़ा।

सहवाग ने कहा कि चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और रुतुराज गायकवाड़-फाफ डु प्लेसिस उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

सहवाग ने कहा,"उसके बाद रैना के रिप्लेसमेंट रोबिन उथप्पा आए और 19 गेंदों में 19 रन बनाए। थाला धोनी और रायडू ने ट्राई किया लेकिन रन धीमा बन रहा था जिसकी वजह से मेरा मस्त सोने का मन कर रहा था।"

सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि थाला गेंद को स्टेडियम के बाहर मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आखिरकार वो 27 गेंदों 18 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर पवेलियन लौटे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार