वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) सोशल मीडिया पर अपने बिंदास अंदाज कि लिए जाने जाते हैं। लेकिन, इस बार बिंदास बनने के चक्कर में रोहित शर्मा के फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आईपीएल में कल खेले गए मुकाबले में केकेआर ने MI को करारी शिकस्त दी जिसके बाद सहवाग ने वड़ा पाव के साथ जोड़कर केकेआर की तारीफ की थी। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस भड़क उठे और उन्होंने अपने पहले ट्वीट को करने के पीछे का कारण बताया।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे विस्फोटक प्रदर्शनों में से एक 15 गेंदों में 56 रन। जीरा बाटी #MIvKKR।' सहवाग के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, 'वाह 'वड़ा पाव' खुद प्लेयर होके दसरे प्लेयर का ऐसा मजाक उड़ना आपके लिए अच्छा है।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो वड़ा पाव एक बेहतर वनडे और टी20 ओपनर है मिस्टर ब्लाइंड हिटर। उन्होंने कप्तान के रूप में 5 आईपीएल, 2 CLT20, 1 एशिया कप भी जीता है।' मामले को गरमाता देखकर सहवाग को एक अन्य ट्वीट करना पड़ा और लोगों को बताना पड़ी कि वो रोहित शर्मा की तुलना वड़ा-पाव से नहीं कर रहे थे।

सहवाग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव को काफी पसंद करता है। रोहित के फैंस ठंडा लो, मैं आप लोगों में से ज्यादातर की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं।'

वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो मुंबई को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2022 में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत काफी ज्यादा पतली है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार