IPL 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होने वाला है जिसके शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए IPL 2025 की अपनी पसंदीदा टीम जो कि टूर्नामेंट जीत सकती है कि उसका नाम बताया है।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज़ के साथ बात करते हुए ये भविष्यवाणी की। वो बोले, 'मुझे एक पिक करना पड़े (IPL 2025 की चैंपियन टीम) तो मैं लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जाऊंगा।' इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने कई और भविष्यवाणी भी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ के तौर पर वरुण चक्रवर्ती, और टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) के लिए केएल राहुल का नाम लिया।

Advertisement

इतना ही नहीं, उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली अपनी पसंदीदा चार टीमें भी चुनी हैं। उनका मानना है कि इस बार मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉप-4 में रहने वाली हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, जिन्होंने तीन बार ये टाइटल जीता है, उन्हें टॉप-4 में जगह नहीं दी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वीरेंद्र सहवाग की ये सभी भविष्यवाणी कितनी ठीक साबित होती है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बात करें अगर टूर्नामेंट की तो 22 मार्च को IPL 2025 का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी रविवार को दो मैच होंगे जिसमें पहले सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी और फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ भिड़ती नज़र आएगी। बात करें अगर बची हुई टीमों की तो दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सोमवार को खेलेगी। वहीं गुजरात टाइटंस का पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ 25 मार्च को अहमदाबाद में होगा। टूर्नामेंट में एक के बाद एक पूरे 74 मैच खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार