आईपीएल 2021 में सनसनी बनकर उभरे उमरान मलिक ने बहुत कम समय में लंबी छलांग लगा ली है। आईपीएल से पहचान बना चुके उमरान अपनी तेज़ रफ्तार के चलते आज टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी उन्होंने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान खींच लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के साथ-साथ उन्होंने एक गेंद 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी डाल दी और इसके साथ ही उन्होंने एक भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Advertisement

इस रिकॉर्ड के चलते वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस उन्हें एक बार फिर से देखने के लिए दूसरे टी-20 मैच का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उमरान के लंबे समय के दोस्त और उनके जम्मू-कश्मीर और अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथी विव्रांत शर्मा ने उनको लेकर खुलकर बात की है। विव्रांत ने उमरान को लेकर कहा है कि वो नेट्स में भी 160 की रफ्तार से ही बॉलिंग करते हैं जिसके बाद अगर उन्हें 135 की स्पीड वाला बॉलर मिलता है तो फिर उन्हें वो हलवा लगता है।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान विव्रांत शर्मा ने कहा, “यहां तक कि नेट्स पर भी अगर लोग उसके लिए चीयर करना शुरू कर देते हैं, तो ये उसे और बूस्ट कर देता है और वो और भी तेजी से गेंदबाजी करना शुरू कर देता है। उसका है कि मार ही देना है बल्लेबाज को और नेट पे तो नो-बॉल का कोई कॉन्सेप्ट है नहीं, वो 22 यार्ड से 18 यार्ड हो जाता है और अगर 4 लोगो ने वाह उमरान वाह कर दिया फिर आपको भगवान ही बचा सकते हैं। नेट्स पे तो उमरान 160 डालता है उसको खेलने के बाद 135 वाले तो हलवा लगते हैं।"

आईपीएल मिनी ऑक्शन में विव्रांत शर्मा को सनराईजर्स हैदराबाद ने खरीदा था और अब फैंस जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ियों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, उमरान को फैंस पहले ही देख चुके हैं ऐसे में अब निगाहें विव्रांत पर होंगी और हैदराबाद के फैंस ये देखना चाहेंगे कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है तो वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार