हैदराबाद, 11 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वी.वी.एस लक्ष्मण गुरुवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की अजीवन सदस्यता पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और जहीर खान के नाम शामिल हैं। 

वेबसाइट क्रिकबज ने लक्ष्मण के हवाले से लिखा है, "इस ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्लब की विरासत का शुरू से कायल हूं। मैं इस शानदार क्लब का हिस्सा बन कर बेहद खुश हूं।" 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

एमसीसी के सहायक सचिव जॉन स्टीफेंसन ने कहा, "वीवीएस लक्ष्मण का क्लब में हम आजीवन सदस्य के रूप में स्वागत करते हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाज थे और साथ ही भारतीय क्रिकेट के सच्चे सेवक। इसी कारण वह इस सम्मान के हकदार हैं। उनकी बल्लेबाजी देखने में हमेशा मजा आता था। हम उनके लॉर्ड्स में एमसीसी सदस्य के तौर पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।"

लक्ष्मण ने 16 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 45.97 की औसत से 8,781 रन बनाए हैं। साथ ही 86 एकदिवसीय मैचों में 30.76 की औसत से 2338 रन बनाए हैं।

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार