सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के दम पर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट पर 219 रन बनाए, जो इस सीजन का उसका अब तक का सबसे बड़ा और सभी टीमों के बीच कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही हैदराबाद की टीम ने लीग इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया।

Advertisement

ॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

Advertisement

इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही।

हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे।

आईपीएल में हैदराबाद का सर्वोच्च योग दो विकटे पर 232 रन है, जो उसने 2019 में हैदराबाद में आरसीबी के खिलाफ बनाया था। इसके बाद उसने आज 2 विकेट पर 219 रन बनाए हैं। इसके अलावा उसने 2019 में ही किंग्स इलेवन के खिलाफ हैदराबाद में 6 विकेट पर 212 रन बनाए थे।

इस सीजन की बात करें तो 219 रन इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा योग है। इसस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स ने शारजाह में केकेअरा के खिलाफ बनाया था। दिल्ली की टीम ने चार विकेट पर 228 रन बनाए थे। इसके बाद राजस्थान रायल्स का स्थान है, जिसने शारजाह में ही किंग्स इलेवन के खिलाफ 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। तीसे स्थान पर किंग्स इलेवन है, जिसने शारजाह में ही दो विकेट पर 223 रन बनाए थे। उस दिन विपक्षी टीम राजस्थान रायल्सस थी।

Advertisement

हैदराबाद का 2 विकेट पर 219 रन दुहबई में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार