जब भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो कई क्रिकेट पंडितों और फैंस का ये मानना था कि इन दोनों की रिटायरमेंट के पीछे गौतम गंभीर का हाथ हो सकता है और अब उन अफवाहों के कई महीनों बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी संकेत दिया है कि शायद उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को ठीक से नहीं संभाला।

Advertisement

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के पहले ही सीज़न में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फ़ैसला किया। अब गंभीर ने कोलकाता में Revsportz Conclave में बोलते हुए, इशारों-इशारों में ये बताया है कि शायद उनकी वजह से ही इन दोनों ने जल्दबाजी में संन्यास लिया हो सकता है।

Advertisement

गंभीर ने सीधे तौर पर इस मुद्दे पर बात नहीं की, लेकिन ये माना कि उनसे गलतियां हो सकती हैं। हेड कोच ने तुरंत अपना बचाव करते हुए कहा कि, बाकी सभी की तरह, अगर उनकी नीयत सही है, तो उन्हें भी गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। गंभीर ने कहा, "मैं इंसान हूं, मुझे गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। खिलाड़ियों को भी गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। पिछले 18 महीनों में मुझसे ज़रूर कुछ गलतियां हुई होंगी। मैं इससे पीछे नहीं हटता। लेकिन मैंने हमेशा एक बात पर यकीन किया है कि सही नीयत से लिए गए गलत फ़ैसले मंज़ूर हैं। लेकिन गलत नीयत से लिए गए गलत फ़ैसले उस ड्रेसिंग रूम में बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक मैं अपने ड्रेसिंग रूम के प्रति ईमानदार हूं और उनकी आंखों में आंखें डालकर उनसे बात कर सकता हूं, मुझे लगता है कि मैं अपनी जगह पर सही काम कर रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि रोहित और कोहली के संन्यास के बाद से, मैनेजमेंट ने शुभमन गिल की कप्तानी में कई युवा क्रिकेटरों को मौक़े दिए हैं। गंभीर और गिल की अगुवाई में, भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उसके घर में सीरीज़ ड्रॉ कराई, वेस्ट इंडीज़ को हराया, और फिर उसी सीज़न में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भले ही नतीजे मिले-जुले रहे हों, लेकिन बदलाव के दौर से गुज़र रही इस टीम ने ये साफ़ कर दिया है कि वो 'रेड-बॉल' (टेस्ट) फ़ॉर्मेट में किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहती है और वह किस दिशा में आगे बढ़ रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार